कम दबाव का क्षेत्र

दक्षिण पश्चिम राजस्थान का Cyclonic circulation अब कम दबाव का क्षेत्र बन चुका है।  मानसून की ट्रफ (trough) अपनी सामान्य स्थिती  से दक्षिण में स्थिति है। 2 या 3  दिन के बाद ये ट्रफ फिर से उत्तर की तरफ जाने लगेगी।  27 तारीख को हिमालया परवत के चरण तक पर पहुँच जाएगी।  सप्ताह के अंत तक वही रहेगी।  अंदुरुन ओडिशा का Cyclonic cirxulation पूर्वी मध्य प्रदेश पर है। इसके भी कम दबाव में रूपांतरित होने की संभावना है।

वर्षा की गतिविधिया

25 एवं 26 जुलाई – विदर्भा , मध्य प्रदेश , आंध्र प्रदेश , तेलंगाना , राजस्थान , मराठवाड़ा (महाराष्ट्र) , छत्तीसगढ़ , आंतरिक कर्नाटक , तमिलनाडु में वर्षा होगी।  राजस्थान , पश्चिमी मध्य प्रदेश , विदर्भा में कहीं कहीं मूसलाधार वर्षा होगी।

27 जुलाई – तारीख को मध्य महाराष्ट्र तमिलनाडु विदर्भा केरला इंटीरियर कर्नाटक में वर्षा होगी।

27 जुलाई से सप्ताह के अंत तक ट्रफ की पोजीशन बदलने के कारण उत्तर प्रदेश , बिहार ,पंजाब , हरयाणा , दिल्ली में वर्षा होगी।

29, 30, 31 जुलाई – तारीख को उत्तराखंड हिमाचल प्रदेश जम्मू सेक्टर में मूसलाधार वर्षा की सम्भावना है।

आसाम मेघालय अरुणाचल प्रदेश नागालैंड मणिपुर मिजोरम तथा त्रिपुरा में वर्षा कम होगी।

Read in English

Satellite Image – IMD 24th July 2022 at 2300 hrs IST

Facebook Comments